कर्मठ एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस

भारतीय राजतीतिक क्षितिज पर आज भी कुछ राजनेता अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के आधार पर तथा जनसेवी राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करते हुए दैदीप्यमान नक्षत्र की भांति चमत्कृत हैं तथा देश समाज द्वारा समादृत हैं, प्रशंसित हैं। निश्चित ही ऐसे राजनेता या राजनीतिक व्यक्तित्व अपने गुरुत्तर दायित्व का नैष्ठिक परिपालन करते हुए देश – समाज में अपने कृतित्व की अमित छाप छोडत़े हैं जो हमारे लिए प्रेरक बन जाती है, अनुकरणीय बन जाता है। देश को, समाज को अपने राजनीति कर्म प्रकाश से जिन प्रमुख विभूतियों ने सर्वाधिक रूप से प्रभावित किया है उनमें एक प्रमुख नाम है महाराष्ट्र के कर्मठ,लोकप्रिय एवं युवा मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस का। देश के एक अति महत्वपूर्ण राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फडणवीस ने देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अपेक्षा राज्य के विकास और खुशहाली के लिए अधिक गम्भीर प्रयास करते हुए राज्य को पूर्व की अपेक्षा उत्तम स्थिति में तो पहुंचाया ही है, साथ ही साथ देश में महाराष्ट्र की विकासपरक छवि को चमकदार एवं राज्य की सर्वांगीण स्थिति को अपेक्षाकृत सुदृढत़ा प्रदान करने का सराहनीय प्रयास भी किया है। आज महाराष्ट्र अपने कर्मठ एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश में प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है, सर्वप्रथम है। राज्य की विकास गति, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात एवं विद्युत व्यवस्था पूर्व की अपेक्षा अधिक उत्तम स्थिति में है। राज्य की कानून व्यवस्था देश के किसी भी राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति से उत्तम है। वस्तुतः राज्य में सत्ता सूत्र संभालते ही देवेन्द्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भांति सबका साथ-सबका विकास की नीति को आत्मसात कर उसे मूर्तरूप देने हेतु सम्पूर्ण ऊर्जा-शक्ति के माध्यम से तत्पर हो गये और गठबंधन की सरकार का नेतृत्व करते हुए एवं अनेक राजनीतिक बाधाओं तथा विवशताओं के बावजूद राज्य को तीव्रगति से विकास पथ पर अग्रसर करने का सफल प्रयास किया है। मानव जीवन में निष्कलंक एवं ईमानदार रहकर अपना कार्य करते रहना अतीव दुष्कर है। राजनीतिक जीवन में तो निष्कलंकता एवं ईमानदारी जहाँ लुप्त सी होती जा रही है, वहीं देवेन्द्र फडणवीस जी उन राजनीतिक विभूतियों में से एक प्रमुख हैं , जिनके व्यक्तित्व पर न तो कोई भ्रष्टाचार का कलंक है और न ही उनकी ईमानदारी पर किसी प्रकार का प्रश्न चिन्ह। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की कार्यशैली, कर्मठता एवं ईमानदारी की प्रशंसा विरोधी पक्ष के लोग भी करते हैं। राजनीतिक जीवन में यह स्थिति बनाए रखना कोई सामान्य बात नहीं है। आज पंचायत प्रमुख या नगरसेवक जैसे पद पर आसीन होने वाले व्यक्तियों की निष्पक्षता, निष्कलंकिता एवं ईमानदारी पर प्रश्न चिन्ह लग जाते हैं। राज्य के सर्वेसर्वा के रूप में अपने चरित्र एवं ईमान को बनाए रखना बहुत बड़ी बात है और इस बड़ी बात को सार्वजनिक जीवन में रहते हुए जो सिद्ध कर ले, विशेष रूप से राज्य के सर्वेसर्वा के रुप में तो वह व्यक्तित्व सबसे बड़ा हो जाता है, मुख्यमंत्री पद से भी बड़ा।

महाराष्ट्र को अपने कर्मठ लोकप्रिय एवं युवा मुख्यमंत्री पर गर्व है जो राज्य की प्रगति एवं खुशहाली के लिए सतत प्रयत्नशील है। मा. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस जी को जन्म दिन की बहुत – बहुत बधाई एवं असीम शुभकामनाएं !

अभ्युदय वात्सल्यम डेस्क