हमारे देश, समाज और संस्कृति के गौरव हैं गौतम अदानी

0
1471

देश के समावेशी विकास और उत्थान में अदानी समूह अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी दृष्टि में अदानी समूह एक राष्ट्र हितैषी कंपनी है, जिसने हजारों – लाखों लोगों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शानदार इबारत लिखी है।

अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी दुनिया के उन ब़डे उद्योगपतियों की शीर्ष श्रेणी में आते हैं जिन्होंने अपनी क्षमता – पात्रता और सुयोग्यता के माध्यम से उद्योग जगत में क्रांतिकारी परिवर्तन लाकर समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। अदानी समूह के चेयरमैन के रूप में गौतम भाई ने अपनी कम्पनी को व्यावसायिक सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। गौतम अदानी आर्थिक रूप से जितने सुसमÀद्ध हैं, उससे भी अधिक वह व्यावहारिक सरलता और सहजता के मामले में समÀद्ध हैं। आज अदानी समूह विश्व की सर्वाधिक प्रभावशाली कंपनियों में से एक है और इस कंपनी को इस मुकाम तक पहुँचाने में गौतम अदानी ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया है। अपने सदगुण की सुगंध को सेवा से, प्रेम से, सद्भाव से फैलाना, अपनी योग्यता, प्रतिभा, समय, धन, श्रम से देश और समाज को सींचना और सेवा करना ही गौतम अदानी की सर्वोत्कृष्ट पहचान है।

अदानी समूह इस समय एशिया और भारत का दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक समूह है। इसे यहाँ तक पहुँचने में ३ दशक से अधिक समय लगा है। अदानी समूह की ६ सहायक कंपनियों द्वारा लगभग १७ हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस समूह का प्रत्येक व्यवसाय भारत के विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचाओं के विकास और क्षमता-निर्माण पर केंद्रित है। अपने प्रत्येक व्यावसायिक क्षेत्र में इस समूह ने भारत में नेतÀत्व की स्थिति स्थापित की है। अदानी समूह के सम्पूर्ण व्यावसायिक विकास में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका यदि किसी की है तो वह हैं इस कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन गौतम अदानी। तमाम उलाहनों और दुष्प्रचार के बावजूद गौतम अदानी अपनी क्षमता, पात्रता और कार्यकुशलता के माध्यम से अदानी समूह को आगे बžाने में जिस तरह निष्ठा के साथ लगे हैं, वह अपने आप में अत्यंत सराहनीय है।

भलाई के साथ विकास को ब़ढावा देने के अपने मूल दर्शन से प्रेरित प्रथम पी़ढी के उद्यमी गौतम अदानी का राष्ट्र निर्माण के प्रति अपना अलग ही दृष्टिकोण है। जब भारत कोविड-१‘ से जूझ रहा था तो यही गौतम अदानी थे जिन्होंने पीएम केयर फण्ड में सरकार को १०० करोड़ रुपये दान स्वरूप दिया ताकि इस गंभीर महामारी से निपटने में सरकार को थोड़ी सी आसानी हो।

अदानी समूह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अदानी फाउंडेशन का भी संचालन करता है। इस फाउंडेशन की बागडोर कंपनी के चेयरमैन गौतम अदानी की धर्मपत्नी डॉ. प्रीति अदानी के हाथों में है। प्रीति अदानी के नेतृत्व में अदानी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, गरीबी उन्मूलन और अन्य क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य किया जाता है। देश के कई हिस्सों में स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल और अन्य चिकित्सा सम्बन्धी इकाइयों का संचालन अदानी फाउंडेशन द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इतने बड़े सामाजिक कार्यक्रमों पर अदानी समूह करोड़ों रूपये खर्च करता है ताकि जरूरतमंदों को मदद मिल सके। आज हजारों की तादाद में अदानी द्वारा संचालित विद्यालयों में गरीब और जरूरतमंद छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो रही है।
देश के समावेशी विकास और उत्थान में अदानी समूह अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी दृष्टि में अदानी समूह एक राष्ट्र हितैषी कंपनी है, जिसने हजारों – लाखों लोगों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शानदार इबारत लिखी है। आज देश में ही नहीं अपितु समूचे विश्व में गौतम अदानी और उनकी कंपनी को हर कोई जानता है। यह सब गौतम अदानी की व्यावसायिक कुशाग्रता, कार्य के प्रति निष्ठा और समर्पण द्वारा ही संभव हो सका है। हम सब को गौतम अदानी पर गर्व करना चाहिए। गौतम अदानी हमारे देश, समाज और संस्कृति के गौरव हैं। गौतम भाई वैश्विक औद्योगिक जगत के कर्णधार के रूप में स्थापित हों, यूँ ही अपनी दूरदर्शिता एवं मेघा शक्ति से औद्योगिक जगत का सफल नेतÀत्व करते रहें, मेरी यही शुभकामना है.

आलोक रंजन तिवारी