भारत में डेल की सफलता के उत्कृष्ट शिल्पकार आलोक ओहरी

भारत में डेल की इनोवेटिव गो-टू-मार्केट रणनीति के शिल्पकार के रूप में पहचाने जाने वाले आलोक ने डेल को सम्पूर्ण तकनीकी समाधान प्रदान करने वाली कंपनी में परिवर्तित कर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी जगत में महत्वपूर्ण पहचान बनायी है।

तकनीक की गहरी समझ रखने वाले आलोक ओहरी को एक विजनरी और तेज तर्रार व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। वह बाजार के मूड को भांपने और ग्राहकों की माँग के अनुरूप व्यावसायिक रणनीति बनाने में अत्यंत कुशल हैं। ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समय से पहले समझ लेने वाले आलोक ओहरी को आईटी क्षेत्र का दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता कहा जाता है।

आलोक ओहरी वर्तमान में डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। २०१३ में उन्हें डेल के भारतीय व्यवसाय को सँभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। वह डेल इंडिया में बिक्री, व्यापार रणनीति एवं विकास, व्यावसायिक संचालन, विपणन और विनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का नेतÀत्व करते हैं। भारत में डेल की इनोवेटिव गो-टू-मार्केट रणनीति के शिल्पकार के रूप में पहचाने जाने वाले आलोक ने डेल को सम्पूर्ण तकनीकी समाधान प्रदान करने वाली कंपनी में परिवर्तित कर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी जगत में महत्वपूर्ण पहचान बनायी है। आलोक ओहरी प्रौद्योगिकी, बाजार और व्यापार की गतिशीलता में गहरी रूचि रखते हैं और लीक से हटकर सोचना पसंद करते हैं। आलोक के नेतÀत्व में डेल इंडिया वैश्विक स्तर पर डेल के लिए सबसे तेजी से बžने वाला व्यवसाय बन गया है। उन्होंने एक मजबूत और व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना की शानदार पटकथा लिखी है जो डेल इंडिया की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। डेल में अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने एक मजबूत और प्रतिभा संपन्न टीम खड़ी कर कंपनी के व्यावसायिक विकास को प्रभावशाली आधार प्रदान किया है।

अभ्युदय वात्सल्यम डेस्क