Women Achievers Awards 2022: बेस्ट एचआर स्ट्रैटेजिस्ट ऑफ द ईयर

पूर्वी सेठ देश की प्रमुख एडवायजरी फर्म शिलपुत्सी कंसल्टेंट की सीईओ हैं। पूर्वी दूसरी पीढ़ी की प्रमुख उद्यमी और कुशल नेतृत्वकर्ता हैं जो शिलपुत्सी कंसल्टेंट फर्म की समग्र व्यावसायिक वृद्धि एवं दीर्घकालिक विकास की जिम्मेदारी संभालती हैं। आप विगत २५ से अधिक वर्षों से इस फर्म से जुड़ी हुई हैं और मुंबई, भारत में रहती है। आप एक विशेषज्ञ सलाहकार और कई प्रतिष्ठित कंपनियों, बोर्डों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की प्रमुख परामर्शदाता है।

आपके प्रस्ताव व्यवसाय को बड़े पैमाने पर स्थापित करने, जटिल रणनीतिक परियोजनाओं के क्रियान्वन हेतु समूहों का मार्गदर्शन करने, मानव संसाधन और बौद्धिक संपदा का समुचित उपयोग कर कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुए हैं। आप एक विचारशील एवं प्रगतिशील नेतृत्वकर्ता हैं।

आप अपने अभिनव विचारों एवं प्रभावी समाधानों से मानव संसाधन का अधिकतम उपयोग कर व्यावसायिक अवसरों की उपलब्धता और अधिकतम प्रतिस्पर्धात्मक लाभ सुनिश्चित कराती हैं। इसके अतिरिक्त आपके हिस्से कुछ ऐसी उपलब्धियाँ भी रहीं हैं जो आपके व्यक्तित्व की उत्कृष्टता को दर्शाती है। आपको २७ साल की उम्र में सबसे युवा सीनियर कंसल्टेंट होने का गौरव प्राप्त है। साथ ही बिजनेस टुडे के इंडियाज अंडर ४० को जज करने के लिए लगातार आठ साल जूरी पैनल के आप सबसे युवा सदस्य हैं । इसके अतिरिक्त आप आईआईटी, मुंबई और खडग़पुर में उद्यमिता सेल के सलाहकार और मेंटर की भूमिका में है।

अभ्युदय वात्सल्यम डेस्क