महाराष्ट्र के सच्चे जनसेवक एवं सजग प्रहरी हैं देवेन्द्र फडणवीस

0
531

देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के राजनीतिक क्षितिज पर धु्रव तारा की भांति चमत्कृत एक ऐसे राजनीतिक व्यक्तित्व का नाम है, जिन्हाेंने जनसेवी राजनीतिक पथ पर चलते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पद तक की यात्रा सम्मानपूर्वक पूर्ण की है। नागपुर महानगर पालिका के मेयर के रूप में आपने जन मानस पर अपने कर्मठ व्यक्तित्व की अमित छाप छो़डी थी और परिणाम स्वरूप जनप्रियता प्राप्त किये। आपको कॉमनवेल्थ पार्लियामेंटेरियन एसोसिएशन द्वारा वर्ष २००२-०३ के लिए वर्ष श्रेष्ठ पार्लियामेंटेरियन का सम्मान प्रदान किया जा चुका है।

फडणवीस जी को महाराष्ट्र के सफल मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है। आपने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य के सर्क्रिंगीण विकास हेतु अथक प्रयास किये और एक पारदर्शी शासन व्यवस्था महाराष्ट्र में स्थापित किया।
देवेन्द्र जी, देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की भांति प्रतिदिन १७-१८ घंटे काम करने वाले एक कर्मठ मुख्यमंत्री रहे हैं। आपकी कर्मठता और कुशल प्रशासनिक क्षमता के कारण राज्य को तीव्र गति से विकास पथ पर अग्रसर होने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। आपको एक ऐसे युवा नेता के रूप में पार्टी और देश में लोकप्रियता प्राप्त है, जिसने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को खुशहाल व समÀद्ध बनाने हेतु भगीरथ प्रयास किया।

फडणवीस जी ने किसी भी व्यक्ति विशेष के साथ, क्षेत्र विशेष के साथ या दल विशेष के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं किया। यही कारण है कि विपक्षी दलाें के नेता भी आपकी ईमानदार नीति से प्रभावित रहे और आपको एक दूरदर्शी तथा लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में आदर प्राप्त रहा। अपनी दूरदर्शिता, उच्च मानवीय तथा राजनीतिक गुणाें के कारण आपने सम्मानजनक रूप से पांच वषर्ाें तक निर्विघ्न राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में एक लोकप्रिय सरकार चलाई, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आपकी स्वच्छ छवि आपके राजनीतिक आभामंडल को विशिष्ट गरिमा प्रदान करती है तथा आपकी राजनीतिक विश्वसनीयता जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, आपके व्यक्तित्व को महिमामंडित करती है।

विपक्ष के नेता के रूप में आपकी भूमिका भी सर्वथा राज्य के व्यापक हित में है। आप महाराष्ट्र के हित में कोई भी महत्वपूर्ण विषय उठाने में सदैव अग्रणी रहते हैं। वर्तमान राज्य सरकार को जनहित के प्रति सचेत करने वाले तथा उसकी जनविरोधी नीतियाें के विरोध में सदैव आवाज बुलंद करने वाले देवेन्द्र जी, महाराष्ट्र के सच्चे जनसेवक हैं, सजग प्रहरी हैं। आप यूँ ही, राज्य के विकास एवं भलाई के लिए समर्पित रहते हुए अपनी सेवाओं से महाराष्ट्र को विकास की नई – नई ऊंचाईयाँ प्रदान करते रहें, राज्य में लाखाें कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन व नेतÀत्व करते रहें, इसी मंगल कामना के साथ हम महाराष्ट्र के विकास एवं प्रगति में आपके उल्लेखनीय योगदान हेतु आपका अभिनन्दन करते हैं।

कृपाशंकर सिंह