कृपाशंकर सिंह ने कोंकण भेजी राहत सामग्री

0
1828

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राहत सामग्री पहुंचाने का काम जारी है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से २० से २५ ट्रक राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है। भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह के जन्म दिन पर बा़ढ प्रभावितों के लिए खाद्यान्न के अलावा बर्तन, चटाई , कप़डा, पीने का पानी के साथ ही सायकिल भी भेजी गई। इस अवसर पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक मंगलप्रभात लोढा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज पुरोहित, सुनील कर्जतकर, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, पूर्व विधायक अतुल शाह, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय, संतोष पांडेय, ओमप्रकाश चौहान सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

siteadmin