विश्व नेता नरेन्द्र मोदी

राष्ट्रीय राजनीतिक क्षितिज पर राष्ट्र नायक के रूप में नरेन्द्र मोदी के अभ्युदय की अनिवार्यता एक निर्विवाद तथ्य सिद्ध हुआ। देश के सुयोग्य, कर्मठ एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी की अब तक की सेवाएँ भारत को दु्रतगति से राष्ट्रीय विकास पथ पर अग्रसर करने में न केवल वरदान सिद्ध हो रही हैं अपितु सम्पूर्ण देश में विकास, सुरक्षा, स्वच्छ शासन-व्यवस्था तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार ने भारतीय जनमानस में एक विश्वास एवं आश्वस्ति के भाव का निर्माण करने में भी सफलता प्राप्त की है। नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को दूरदृष्टि सम्पन्न एवं वीरव्रती भाव से राष्ट्र सेवा करने वाला राष्ट्रीय प्रहरी प्राप्त हुआ है, जो भारत को उसकी गरिमा के अनुरूप योग्य शासन व्यवस्था एवं दिशा देने में सर्वथा सक्षम है। दृ़ढ विचार, स्पष्ट लक्ष्य एवं दूरदर्शितापूर्ण सोच का मोदी के महान व्यक्तित्व के गठन में महत्वपूर्ण योगदान है। लक्ष्य के प्रति सम्पूर्णतया समर्पण, प्रखर पुरुषार्थ तथा अनथक परिश्रम उनके व्यक्तित्व का महनीय गुण है जो विरले लोगाें में ही पाया जाता है। प्रधानमंत्री के रूप में उनके उत्कट प्रयास हमें भारत के गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हुए माँ भारती की सेवा में सर्वस्व समर्पित करने हेतु महान प्रेरणा प्रदान करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी सहित करो़डाें देशवासियाें को अपने राष्ट्र नायक पर गर्व है और विश्वास है कि प्रधानमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व भारत का सर्वांगीण विकास करने में पूर्णतया समर्थ है, सुयोग्य है। दीर्घावधि के बाद देश को ऐसा राष्ट्र नायक मिला है जैसा देश को चाहिए था, जैसी देशवासियाें की अपेक्षा थी। नरेन्द्र मोदी के विश्वसनीय एवं चमत्कारिक नेतृत्व में भाजपा को दूसरी बार प्राप्त हुआ प्रचंड जनादेश मोदी जी के सुयोग्य नेतृत्व के प्रति देश के उत्कट विश्वास और लोकप्रियता का परिचायक है। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी कर्मठ सेवाएँ भारत को विकास एवं खुशहाली के पथ पर तीव्रगति से अग्रसर करते हुए शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल में हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि भ्रष्टाचार की एक भी छोटी या ब़डी घटना नहीं हुई, कहीं भी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हुआ, इसे आप क्या कहेंगे? ऐसा कैसे संभव हुआ? वास्तविकता यह है कि मोदी सरकार की पारदर्शी नीतियाँ, जवाबदेह व ईमानदार शासन, राष्ट्रीय हिताें के प्रति पूर्णतया समर्पण की उत्कट भावना और सबका साथ- सबका विकास के मंत्र के साथ सरकार की सुव्यवस्थित व कर्मठ कार्य प्रणाली ही सबसे ब़डी विशेषता है, जिसके कारण देश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करना सम्भव हुआ। नरेन्द्र मोदी के विलक्षण नेतृत्व  में भारत की आर्थिक स्थिति अपेक्षानुरूप सुदृढ़ हुई है और आज भारत को विश्व में सबसे तीव्र गति से ब़ढती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जाने लगा है।
मोदी सरकार की अनेक राष्ट्र कल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाएँ राष्ट्रीय जनजीवन को खुशहाल बनाने के साथ- साथ आम जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक रूप से परिवर्तन ला रही हैं, सुधार ला रही हैं, देश को सुदृ़ढ बना रही हैं। मोदी सरकार ने राष्ट्र कल्याणकारी नीतियाें, कार्यव्रÀमाें एवं योजनाओं के माध्यम से देश का सर्क्रिंगीण विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे, डिजिटल इंडिया, स्टैण्ड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, आदर्श सांसद ग्राम योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जन धन योजना, आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर भारत, अटल पेंशन योजना तथा अन्य अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र में सत्तारू़ढ मोदी सरकार देश का चहुंमुखी विकास करने का गंभीर प्रयास कर रही है।
आज विश्व मंच पर भारत को एक विशेष दृष्टि से देखा जाने लगा है। भारत के कुशल व प्रभावशाली नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी स्पष्ट, पारदर्शी एवं विश्व हितैषी विचारधारा एवं कार्यक्रमों से न केवल अंतर्राष्ट्रीय जगत को प्रभावित किया बल्कि विश्व समुदाय के लिए नेतृत्व के स्तर पर स्वयं में एक आश्वासन के रूप में सामने आए हैं। वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जब भी किसी अन्य देश में जाते हैं, भारत के प्रधानमंत्री से अधिक विश्वनेता प्रतीत होते हैं। डोकलाम मुद्दे को सुलझाना उनकी कूटनीतिक एवं राजनीतिक सूझ-बूझ का परिचायक है। भारत विश्व गुरू रहा है और वसुधैव कुटुम्बकम्‌ की महान भावना हमारी सनातन संस्कृति एवं विश्व धर्म रहा है। आज भारत के प्रधानमंत्री की विलक्षण नेतत्व क्षमता- दृष्टि-शैली को देखकर सुखद आश्चर्य होता है कि भारत वैश्विक जन – जीवन में एक बार फिर अपने प्राचीन गुरुत्तर दायित्व के निर्वहन हेतु तैयार है।

 

– सोम प्रकाश

अभ्युदय वात्सल्यम डेस्क