महाराष्ट्र में भयंकर तबाही

0
1495
  • २०७ लोगों की गई जान, ११ लापता
  • पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता, प्रतिपक्ष देवेन्द्र फडणवीस बा़ढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर

महाराष्ट्र में बारिश के कारण आयी बा़ढ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या ब़ढकर २०७ तक पहुंच गई है। जिसमें अकेले रायग़ढ जिले में लगभग १०० लोगों की मौत हुई, जबकि ११ लोग अभी भी लापता हैं। पिछले हपते हुई भारी बारिश के कारण राज्य के तटीय क्षेत्र कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बा़ढ और भूस्खलन हुआ। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार २०७ मौतों में से सबसे अधिक ९५ रायग़ढ जिले में, ४५ सतारा में, ३५ रत्नागिरी में, १२ ठाणे में, ७ कोल्हापुर में, ४ मुंबई उपनगर में, ३ पुणे में थीं। समाचार लिखे जाने तक सिंधुदुर्ग, वर्धा और अकोला जिलों में दो-दो मौत दर्ज की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर बा़ढ प्रभावित क्षेत्रों के ३ दिवसीय दौरे पर गए थे। फडणवीस ने कहा ”हम स्थिति का आकलन करेंगे और राहत और पुनर्वास उपायों पर सरकार को सुझाव देंगे।”

siteadmin